फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सड़ी-गली हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिला वृद्ध महिला का शव, बेटे के घर आने पर लगा मौत का पता

Sun, 21 Apr 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब घर में महिला का शव मिला। महिला के बेटे अनूप पांडे ने बताया कि वह अपनी मां के पास लगातार फोन कर रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उसको किसी अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में शव लेकर पहुंचे जन सेवा दल के सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की थर्मल कॉलोनी में एक वृद्धा का शव उसके घर में गली-सड़ी हालत में मिला है। वृद्धा का शव अर्धनग्न अवस्था में था।। पिछले कई दिनों से उसका बेटा उससे बात करने का प्रयास कर रहा था लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन


वह बिहार से थर्मल कॉलोनी में आया तो उसकी उसकी माता का शव मिला। इसकी सूचना थर्मल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जन सेवा दल के सदस्यों को बुलाया और शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के सिवान जिले के शिवली गांव निवासी अनूप पांडे ने बताया कि उसके पिता थर्मल से रिटायर्ड हैं। उसकी माता थर्मल कॉलोनी में रहती थी, वह हर रोज अपनी मां से बात करता था। पिछले कई दिनों से वह अपनी मां के पास लगातार फोन कर रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उसको किसी अनहोनी की आशंका हुई और वह रविवार सुबह पानीपत पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उसकी माता का शव कमरे में फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव  के पास खाने की प्लेट भी पड़ी थी। उसकी मां की मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं। उसकी माता पिछले काफी समय से दमा की रोगी थी। शव को शवघर में रखवा दिया गया है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें