समालखा। यूरेका जूनियर प्रतियोगिता में डीएवी समालखा के छात्र युग गोयल ने बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष 100 विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता ई-सेल व आईआईटी मुंबई द्वारा आयोजित की गई थी, इसके प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता में देशभर से 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके द्वितीय चरण में नवाचारी विचारों पर आधारित प्रस्तुति के लिए 45 हजार से अधिक प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल 12वीं कक्षा कॉमर्स के छात्र युग गोयल ने शीर्ष 100 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई है, इसके बाद वह मुंबई गए, जहां उन्होंने अपने विचार पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने वॉयस आधारित बही-खाता ऐप, कम साक्षरता वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी, न्यूनतम प्रयास में सरल लेखा-जोखा प्रबंधन, उनके इस नवाचार को निर्णायकों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित कंपनियों के संस्थापकों ने भी सराहा। संवाद