फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पर प्रेमी संग मिलकर पिता को मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव छाजपुर खुर्द में बेटी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है। युवती के दादा ने इस संबंध में सनौली थाना पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर युवती व उसके प्रेमी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव छाजपुर खुर्द निवासी बुजुर्ग ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को उसकी पोती गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को युवती के पिता ने घर से फरार होने से रोकने का प्रयास किया तो युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को जहर खिला दिया और वहां से फरार हो गए। उन्होंने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां वीरवार को उनकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती लापता, मां ने युवक पर लगाया भगाने का आरोप
पानीपत। आर्य एंक्लेव से कॉलेज में गई युवती लापता हो गई। मां ने एक युवक पर भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। मां ने शिकायत लिखा है कि आरोपी अपराधी किस्म का इंसान है, इसलिए भय है, कहीं आरोपी बेटी की हत्या न कर दे।
विज्ञापन

आर्य एंक्लेव निवासी महिला ने बताया कि 20 दिसंबर को उसकी बेटी सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर बेटी को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्हें सूचना मिली कि आर्य एंक्लेव निवासी अमरदीप उसकी बेटी को बहला फुसलाकर लेकर गया है। उन्होंने कहा कि अमरदीप अपराधी किस्म का इंसान है। उन्हें डर है कि अमरदीप उसकी बेटी का हत्या न कर दे। चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें