फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों को दी मीडिया सेंटर की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से जीटी रोड स्थित मीडिया सेंटर और कुराना गांव में 33 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय उद्घाटनों व शिलान्यास समारोह में 98 परियोजनाओं के तहत 1170 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने कहा कि पिछले लगभग 7 वर्षों के कार्यकाल में उनकी सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में वीरवार को पानीपत में एक मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया है, जो 82.51 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसी प्रकार जिला के कुराना गांव में 33 केवी सब-स्टेशन 4 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्रवासियों की बिजली समस्या को दूर करने के लिए इसे शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेरी फसल-मेरा ब्योरा, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना आदि नई योजनाएं शुरू करके उदाहरण स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले रास्ते भी जल्द ही नाबार्ड की सहायता से पक्के किए जाएंगे।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर के विकास के लिए भी अन्य परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनमें गोहाना रोड व सनौली रोड को एलएनटी फलाई ओवर से जोड़ा जाएगा और नहर पुलिस नाका असंध रोड़ के पास नहर फलाई ओवर को भी चौड़ा करने का कार्य जारी है। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया को सीधा जीटी रोड से जोड़ने का कार्य भी जल्द होगा। इसके अतिरिक्त एलएनटी फलाई ओवर के ऊपर एलिवेटेड बस स्टॉप बनाया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, डीसी सुशील सारवान, निगम आयुक्त आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें