जिले में कोरोना का प्रभाव फिलहाल कम हुआ है। हालांकि कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक जिले में कोरोना से 150 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी कोरोना से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 66 साल के बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। जन सेवा दल के सदस्यों ने शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार किया। इस माह में ये कोरोना से तीसरी मौत है।
दूसरी ओर शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 7 नए केस मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। शनिवार को कोरोना से 16 लोग ठीक भी हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि बुआना लाखू, सेक्टर 11, सेक्टर 18, फरीदपुर, ज्योति कॉलोनी, थर्मल कॉलोनी में कोरोना के नए रोगी मिले हैं। शनिवार को 787 सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10639 केसों में से 139 एक्टिव हैं।