फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार अजित पर जानलेवा हमला कराने के आरोपी गैंगस्टर राकेश उर्फ राकू और विकास पर डीजीपी ने रखा 25- 25 हजार का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुआना लाखू के गैंगस्टर राकेश उर्फ राकू और किवाना गांव के विकास पर डीजीपी मनोज यादव ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी शंशाक कुमार सावन ने इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दे दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें भी इन दोनों के बारे में को जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शराब ठेकेदार अजीत और उसके भाई सुरेंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। लगातार अजीत व सुरेंद्र को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बता दें कि दोनों बदमाश गांव खलीला के शराब ठेकेदार अजीत पर रंगदारी न देने पर तीन बार जानलेवा हमला कराने के आरोपी हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू के इशारों पर हो रहे हमले
शराब ठेकेदार अजीत का आरोप है कि गांव सिवाह का प्रसन्न उर्फ लंबू उससे हर माह 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगता है। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसलिए उस पर बार बार हमले हो रहे हैं। प्रसन्न के इशारों पर ही गैंगस्टर राकेश और विकास उस पर हमले करवा रहे हैं। 19 दिसंबर को भी उस पर छह बदमाशों ने हमला किया था। वो उस समय ठेके पर कलेक्शन के लिए गया था। वहां पर आए 5-6 युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। उसे दो गोलियां लगी। जबकि उसके साथी सागर और शराब खरीदने आए चंदौली गांव के धर्मेंद्र को भी गोलियां लगी थी। उन्होंने अपने बचाव में गोलियां चलाई तो इसमें एक बदमाश मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें