फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर परिवार को घुमाने राजस्थान गया मालिक, पीछे से 18 हजार नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवर्स कॉलोनी में दिवाली की रात चोरों ने एक मकान से 18 हजार नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि वह पानीपत में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन

विवर्स कॉलोनी निवासी प्रफुल साहु ने बताया कि उसका राजस्थान के भिवाड़ी मेेें कंबल का कारोबार है। वह गत 12 नवंबर को अपने परिवार सहित राजस्थान गया था। जबकि 14 नवंबर को किराएदार हरिद्वार चले गए थे। जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसकर नकदी, जेवरात व सामान चोरी कर फरार हो गया। 15 नवंबर को पड़ोसी ने मकान में चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद वह परिवार समेत घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। वह अंदर गए तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सामान चैक करने पर अलमारी से 18 हजार रुपये, दो तोले सोने के गहने और छह तोले चांदी की पॉजेब, दो कटोरी और एक चम्मच समेत कई सामान चोरी कर मिला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें