काबड़ी रोड पर स्कूटी सवार युवक ने एक पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
काबड़ी रोड निवासी मदनलाल ने बताया कि वह गत 12 नवंबर को सुबह आठ बजे अपने ताऊ ससुर दरिया सिंह के साथ शहर में निजी कार्य निपटा कर अपने घर लौट रहे था। वह पैदल काबड़ी रोड पर पुरानी कोर्ट के पास रेलवे पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक स्कूटी सवार युवक ने ताऊ को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ताऊ सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी स्कूटी चालक फरार हो गया।