वैशाखी का पर्व पानीपत के गुरुद्वारों में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। सिखों के प्रमुख धार्मिक त्योहार वैशाखी पर्व के अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों पर कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जिसमें सिख समाज के स्त्री-पुरुष ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैशाखी पर्व के अवसर पर धन बाबा जोध सचियार की पावन याद में जीटी रोड पर स्थिति डेरा बाबा जोध सचियार में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रारंभ हो गया। अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। डेरा बाबा जोध सचियार में कल से ही विशेष सजावट की गई थी। गुरबाणी की मधुर स्वर लहरियां समूचे वातावरण को धर्म के रसरंग में डुबोये हुए रही।
बुधवार को डेरा बाबा जोध सचियार में बैसाखी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु ने गुरुद्वारा में मथा टेक सुख समृद्धि की कामना की। वहीं गुरुद्वारा में दोपहर के समय अटूट लंगर बरताया गया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के बाद लंगर चखा। जोध सचियार कमेटी के चेयरमैन रामनाथ भ्याना व सरपरस्त सुभाष भ्याना ने बताया कि हम बाबा के अंश वंश है और बाबा के बताए गए रास्तों पर चल रहे है। बंटवारे के समय हम बाबा जी की अस्थितियों केा पानीपत में लाकर तीन पिडिंयों में रक्खी और उसमें सच्ची श्रद्धा रखने वालों को बाबा जी का स्वरूप देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि बाबा जी के आशीर्वाद से इस नई इमारत से लोगों में और विश्वास पैदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों में विश्वास है कि जो कोई भी यहां आकर बाबा जी की समाध पर मत्था टेकता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती है
गुरुद्वारे के बाहर मेले से जैसा माहौल
वैशाखी पर्व पर जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार के बाहर मेले जैसा माहौल बना रहा। गुुरुद्वारे के बाहर खेल-खिलौना की छोटी छोटी दुकानें लगी रही। जहां पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
आज कीर्तन दरबार एवं कवि दरबार
वैशाखी पर्व पर वीरवार को डेरा बाबा जोध सचियार में कीर्तन दरबार के साथ कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें कीर्तन जत्थे दिल्ली से सुनील अरोडा, हरिद्वार से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माता करुणागिरी पहुंच रही हैं। वहीं कवि दरबार में जालंधर, शाहबाद व गंगानगर से कवि पहुंचेगें।