पहले बोले- वाहन ने टक्कर मारी, फिर बोले कि झगड़ा होने पर गौरव कूद गया
रिंकू ने पुलिस को बताया कि मोहन ने कहा कि मुकेश के काम से दोस्त जयकुमार और बलजीत के साथ गन्नौर गए थे। लौटते वक्त शराब पी। गोपाल कॉलोनी फ्लाईओवर पहुंचे तो गौरव कार रुकवाकर जैसे ही उतरा, उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी और वह फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। इसकी पुष्टि के लिए जब मुकेश से पूछा तो उसने कहा कि लौटते वक्त मोहन का फोन गुम हो गया, जिस पर उसने गौरव पर चोरी का आरोप लगाया। दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर गौरव ने कार रुकवाई और फ्लाईओवर से कूद गया।
मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या की रिपार्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, अभी तक कुछ भी क्लीयर नहीं हो पाया है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - नरेंद्र सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी