फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदी महिला, राहगीरों ने बचाया

Mon, 24 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव नारायणा के पास एक महिला ने खुदकुशी करने के लिए पश्चिम यमुना लिंक नहर में छलांग लगा दी। दो राहगीरों ने नहर में कूदकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी और महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने महिला को खानपुर पीजीआई रेफर किया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को अपने खेतों में जा रहा था। तभी उसने देख कि एक महिला नहर के पुल की ग्रिल पर चढ़ रही है। उसने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहर में कूद गई। महिला को बचाने के लिए वह भी तुरंत नहर में कूद गया। उसकी सहायता के लिए एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। महिला को काफी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। उन्होंने महिला के शरीर से पानी निकाला और एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें