फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक, एक किशोरी का अपहरण

Wed, 14 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर से दो युवक और एक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। दोनों युवकों के अपहरण का केस थाना शहर, जबकि किशोरी के अपहरण का केस थाना चांदनी बाग पुलिस ने दर्ज किया है।  रामनगर निवासी गीता ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका लड़का हन्नी घर से किसी काम को लेकर बाहर गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। उसने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। रणधीर निवासी राजा खेड़ी ने शिकायत में बताया कि उसका लड़का रविंद्र घर से लापता हो गया।
विज्ञापन

उनके कई जगह तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। अपहरण की तीसरी वारदात थाना चांदनी बाग के अंतर्गत की है। कृष्णपुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने तीनों शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के जल्द ही तलाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें