फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से आए घुसे थे घर, पकड़े जाने पर कर दी थी सुमन की हत्या

Sun, 24 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत महादेव कॉलोनी निवासी सुमन की हत्या घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन चोरों ने की थी। सुमन ने नींद खुलने पर एक को पकड़ लिया था और दूसरे चोरों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


महिला सुमन की नौ नवंबर को घर में घुसकर हत्या हुई थी। थाना शहर में लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज था। पुलिस मामले को ब्लाइंड मानकर चल रही थी।

पुलिस ने ढाई माह बाद तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल स्टाफ ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।

स्पेशल स्टाफ पानीपत ने सुमन के ब्लाइंड मर्डर का शनिवार को खुलासा कर दिया। स्पेशल स्टाफ टीम  प्रभारी छबील सिंह ने बताया थाना शहर के अंतर्गत महादेव कॉलोनी निवासी सुमन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने सुमन के हत्यारोपियों को बरसत रोड पर गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में आए सोनू निवासी गांव बुडराड़ी, शामली, सुनील निवासी गांव महराणा और शिव निवासी पहलवान चौक, कुटानी रोड मुख्य रूप से चोर हैं। तीनों पर चोरी के कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


नौ नवंबर की रात को तीनों ने महादेव कालोनी में लहणा सिंह के मकान को निशाना बनाया था। तीनों ने चाकू से अंदर की कुंडी खोली और अंदर घुसपैठ की।

 जैसे ही इन्होंने अलमारी को छुआ सुमन की नींद खुल गई। सुमन ने एक चोर को पकड़ लिया। चोरों ने सुमन से पीछा छुड़वाने के लिए सुमन के शरीर पर चाकुओं से एक के बाद कई वार कर दिए।

सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सुमन के चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों बच्चे भी जग गए। जिसके बाद वह भाग गए थे। सुमन की हत्या के बाद आरोपी कैराना में छुप गए थे।

हत्यारोपी हर दस दिन में अपना ठिकाना बदल रहे थे। जिस कारण इन्हें पकड़ मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शुक्रवार रात को तीनों को गुप्त सूचना पर बरसत रोड से गिरफ्तार किया गया। तीनों वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद थे। पुलिस ने तीनों से दो चाकू और एक रॉड बरामद कर ली है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में सुमन की हत्या की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। टीम में छबील सिंह, एएसआई कृष्ण सिंह, हवलदार रविंद्र, सिपाही सुरेंद्र, ऋषिराम, सतीश व अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें