फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ की आशंका, नेपाल बार्डर पर अलर्ट

Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की से चार संदिग्ध आतंकवादियों के पकड़े जाने और गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटनाओं की आशंका को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। खुफिया विभाग के कर्मचारी सीमा पर निगाह रखे हुए हैं। उधर, एसएसबी ने नाकाबंदी और पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए क्लास वन के अतिरिक्त अफसरों को बार्डर पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

नेपाल बार्डर यूपी के 12 जिलों जुड़ा है। इसके अलावा बिहार और उत्तराखंड की सीमा भी इससे लगती है। सूबे के पीलीभीत, खीरी, बहराइच, गोरखपुर और गोंडा जिलों की सीमा नेपाल से सटी हैं। उत्तराखंड के रुड़की से आईएस के चार संदिग्ध आतंकवादियों के गिरफ्तार होने के बाद से खुफिया एजेंसिया चौकस हो गई हैं। खुफिया विभाग के कर्मचारी बार्डर पर हरेक गतिविधियों पर निगाह रखे हैं। खुफिया विभाग ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को रिपोर्ट देकर पाकिस्तानी आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ और गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात करने की आशंका जताई थी। नेपाल की सबसे लंबी सीमा उत्तर प्रदेश में होने की वजह से प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इधर, एसएसबी ने भी नाकाबंदी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

दो थाना क्षेत्रों के गांवों पर है खास नजर
पीलीभीत जिले में 108 किमी लंबी सीमा नेपाल बार्डर से जुड़ी है, जिसमें माधोटांडा और हजारा थाने के कई गांव आते हैं। खुफिया रिपोर्ट में इन गांवों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। यही वजह है इन गांवों में एसएसबी ने मुखबिरों का जाल बिछाकर सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


एसपी, कमांडेंट ने की अलर्ट की पुष्टि
एसएसबी कमांडेंट जेपी राना ने बताया कि सीमा पर जवान पूरी तरह चौकस हैं। नाकाबंदी और पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ क्लास वन अफसरों को भी तैनात किया गया है। एसपी जवाहर ने बताया कि नेपाल बार्डर पर हाई अलर्ट है। बार्डर पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें