फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजूदरों ने पहले किया खाने पर आमंत्रित फिर जहर देकर कर दी सुपरवाइजर की हत्या

Sat, 07 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिफाइनरी में मजदूरों ने पहले तो सुपरवाइजर को खाने के लिए आमंत्रित किया, बाद में सब्जी और दही में जहर देकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पैसों का लेन देन बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चार प्रवासी मजदूरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिफाइनरी में बिट्टू (26) निवासी गांव मुनक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिट्टू रिफाइनरी में ठेकेदार परनोव के पास कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बिट्टू को रिफाइनरी में मजदूरी करने वाले संतोष, सरोज, अभिलेख व रितेष निवासी बिहार ने दोपहर को खाने के लिए आमंत्रित किया था। चारों ने बड़ी साजिश रचकर बिट्टू को सब्जी व दही में जहर दे दिया। तबीयत बिगडने के लिए बिट्टू को घरोड़ा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया।


करनाल जाते वक्त बिट्टू ने मधुबन के पास दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना रिफाइनरी में आग की तरह फैल गई। रिफाइनरी के उच्च अधिकारियों ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। चारों आरोपियों को पुलिस ने रिफाइनरी से हिरासत में ले लिया है।  पुलिस ने शव का करनाल सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक बिट्टू के चाचा अमर सिंह के ब्यान पर संतोष,सरोज,अभिलेख व रितेष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



वर्जन-चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चारों ने खाने में जहर मिलाने से मना किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही  है। मामले का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जसमेर सिंह,इंस्पेक्टर बोहली पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें