पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को पीटकर बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया और बदमाश मौके से फरार हो गए। दुकानदार की शिकायत पर बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार रात को तीन बाइक सवार बदमाशों ने जतिन निवासी इंसार बाजार से बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश जतिन की पिटाई कर मौके से फरार हो गए।
जतिन ने बताया कि इंसार बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है। सोमवार शाम को वह किसी काम से पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गया था, वहां से घर लौटते वक्त तीन बाइक सवार ने उसकी बाइक को रोक लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया। तीनों उसे धक्का देकर फरार हो गए। जतिन के शोर मचाने के बाद आस पास के लोग एकत्रित हो गए। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जतिन ने पूरे मामले की शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में की है। पुलिस ने जतिन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवक से बाइक और मोबाइल छीनने की शिकायत मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयबीर सिंह, प्रभारी, बस स्टैंड पुलिस चौकी।