फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान को बंदूक की बट से पीटा

Tue, 03 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बदमाशों का हमला - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सातो जोगा गांव में रविवार रात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे किसान मंगल को बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार मचने पर परिजनों के छत से पथराव कर दिया और ग्रामीण जाग गए। भीड़ जुटती देख बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मौके से टूटा कुंदा, स्प्रिंग व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सित्ता का बेटा मंगल दरवाजे पर सो रहा था तभी आधी रात को करीब आधा दर्जन असलहाधारी बदमाश आए और सोते हुए मंगल को कब्जे में लेकर हमला बोल दिया। बंदूक और तमंचों की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मंगल की चीखपुकार सुन छत में सो रहे परिजनों ने बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया।

बदमाशों ने जान से मार देने की धमकी दी लेकिन परिजनों ने पथराव बंद नहीं किया। तब तक आसपास के ग्रामीण भी जागकर ललकारने लगे। खुद को फंसता देख बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल मंगल का इलाज कराया गया। मंगल ने बताया कि उसकी कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन


दो माह पहले उसकी भैंस चोरी हुई थी। तब उसने कुछ लोगों पर भैंस चोरी करने की आशंका जताई थी। भैंस तो नहीं मिली लेकिन पुलिस के दबाव में रुपये मिल गए थे। हो सकता है इसी खुन्नस में हमला किया गया हो। दूसरी ओर ग्रामीणों में बदमाशों की चहलकदमी से दहशत का माहौल है। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि तहरीर पर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें