फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे विधवा करता रहा दुराचार

Thu, 05 Jan 2017 11:45 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
 थाना चांदनी बाग के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर एक विधवा के साथ तीन साल तक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर 11/12 चौकी पुलिस को दी है। महिला ने आरोपी के परिजनों पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह घर का गुजर-बसर करने के लिए कपड़े की दुकान पर काम करने लगी। जहां उसकी मुलाकात उसी दुकान पर काम करने वाले कैराना, शामली यूपी निवासी मुरसलीन के साथ हुई। धीरे-धीरे उनके बीच जान-पहचान बढ़ने लगी। महिला का आरोप है कि मुरसलीन ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। जिसके बाद उनके बीच संबंध स्थापित किए। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथ दुराचार करता रहा। बाद में उसने किसी ओर से शादी कर ली। इस बारे में जब उसने मुरसलीन से बात की तो उसके परिजनों ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुराचार करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी मुरसलीन के खिलाफ दुराचार करने व उसके परिजनों अलीशेर, अफसर, आरजू, सबीला व तीन अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता, प्रभारी, सेक्टर 11/12 चौकी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें