फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: निवेश और नौकरी देने के नाम पर तीन करोड़ ठगने का आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद से धरा

Tue, 02 Jul 2024 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में निवेश और नौकरी देने के नाम पर तीन करोड़ ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए थ्री की टीम आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर पानीपत लाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कंपनी में निवेश करने व नौकरी देने के नाम पर करीब तीन करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने आर्य नगर निवासी युवक व उसके परिचितों के साथ ठगी की थी। आरोपी की पहचान राज नगर, एक्सटेंशन निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आर्यनगर निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आबकारी एवं काराधान विभाग से सेवानिवृत है। उसके बेटे सुमित की यूपी के गाजियाबाद निवासी अमित शर्मा के साथ जान पहचान थी जो उनके घर भी आता था। वह अपने आप को रॉ का एजेंट बताता था।
विज्ञापन


उसने अमित शर्मा उर्फ मेजर अभिमन्यु के नाम से बना अपना आईकार्ड भी दिखाया था। सितंबर व अक्टूबर 2021 में अमित शर्मा अपनी पत्नी हरजीत कौर के साथ उनके पर घर आया। दोनों ने कागजात दिखाते हुए कहा की उन्होंने एक कंपनी बनाई है।

कंपनी में जो कोई व्यक्ति 10 लाख या उससे ज्यादा का निवेश करेगा उसके परिवार के एक सदस्य को कंपनी में अच्छी पोस्ट देने के साथ ही पोस्ट के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। आरोपियों ने उनको कंपनी में निवेश करने के लिए कहा और प्रलोभन दिया कि आपके बेटे व पुत्र वधु को डायरेक्टर के पद पर शामिल कर लेंगे।

बेटा व पुत्रवधू बेरोजगार थे तो उन्होंने अमित की बातों पर विश्वास करते हुए अलग अलग समय में अमित व उसकी पत्नी हरजीत कौर के खाते में 95 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ दिन बाद अमित फिर से कहने लगा कि कंपनी में और ज्यादा फंड की जरूरत है। कंपनी निवेश के पैसे डबल करने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की गारंटी देती है।

उससे जानकारों व रिश्तेदारों को कंपनी में शामिल व निवेश करवाने की बात कही। विश्वास कर उसने अपने कई जानकारों को अमित से मिलवाया। इसके बाद अमित शर्मा ने कंपनी की योजनाओं के बारे में बताकर निवेश के नाम पर करीब 20 लोगों से पैसे ले लिए।

कंपनी नहीं थी रजिस्टर्ड
बाद में पता चला आरोपी अमित के पास कोई भी रजिस्टर्ड कंपनी नही है। आरोपी व उसकी पत्नी ने मिलकर साजिश रचकर फर्जी कंपनी में निवेश करवाने व नौकरी देने के नाम पर उनसे व उनके परिचितों व रिश्तेदारों के साथ करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब उसकी तलाश जारी थी। पुलिस अब उसकी पत्नी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें