फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सरेआम नशीला पदार्थ बेचने का आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में

Tue, 02 Jul 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बीड तलाब बस्ती में सरेआम बिक रहे कथित नशीले पदार्थ का का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा के बीड तलाब एरिया में पुलिस फोर्स हर बार सर्च आप्रेशन चलाकर संदिगध व्यक्तियों एवं नशा तस्करों के घरों की तलाशी लेती आ रही है। बावजूद बीड तलाब बस्ती नंबर दो में सरेआम नशा बिकने के आरोप हैं। मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि इसमें सरेआम नशा बेचा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एकदम हरकत में आई और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी दीपक पारिक ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा कि एक युवक बीड तलाब बस्ती दो की एक जगह पर आता है, जहां पर पहले से ही चार पांच युवक खड़े होते हैं। युवक आते ही उक्त युवकों में खड़े एक व्यक्ति से पैसे लेने के बाद अपनी पिछली जेब से कुछ निकालकर उसे देता है, जिसे नशीला पदार्थ बताया जा रहा है।

इसके बाद दूसरे युवकों को युवक इसी तरह कथित नशा देता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही उक्त वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक व्यक्ति की शिनाख्त कर उसे हिरासत में ले लिया है। जबकि बाकी युवकों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि उक्त वीडियो वायरल मामलें में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जबकि बाकी युवकों की पहचान जारी है। उन्होंने कहा कि उक्त मामलें में सख्त कारवाई की जाएगी।

बतातें चलें कि पुलिस द्वारा जब भी नशे के खिलाफ कोई सर्च अप्रेशन चलाया जाता है तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सबसे पहले बीड तलाब बस्ती एरिया में पहुंचकर सर्च करती है। बावजूद बीड तलाब बस्ती में सरेआम बिक रहे नशे ने पुलिस की कारवाई पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें