फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से सीधे बस ले जाने पर बस चालकोें पर जुर्माना

Mon, 12 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
क्षेत्र से गुजर रही जीटी रोड पर स्थित फ्लाईओवर से सीधे बस ले जाना चालकों को भारी पड़ गया। परिवहन विभाग के चेकिंग दस्ते ने दो बसों के चालकों पर ऐसा करने पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


साथ ही सात चालकों के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी है। हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के चेकिंग दस्ते ने रविवार को छुट्टी के दिन भी जीटी रोड पर स्थित समालखा फ्लाईओवर से बस ले जाने वाले चालकों पर नकेल कसी।

अधिकारियों के अनुसार रोडवेज की दो बसों के चालकों पर 500-500 रुपये का जुर्माना कर दिया। सात चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिख दिया है। विदित है कि
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने समालखा की सवारियों को बसों में नहीं बैठाने की शिकायत निदेशक हरियाणा राज्य परिवहन से की थी। इस पर महाप्रबंधक पानीपत और महाप्रबंधक दिल्ली ने चेकिंग दस्ते को निर्देश दिए थे।

साथ ही दस दिनों में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा था। कपूर ने बताया कि उनकी शिकायतों पर निदेशक हरियाणा राज्य परिवहन ने कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक पानीपत को समलखा और पानीपत फ्लाईओवर पर चेकिंग दस्ते लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये दस्ते फ्लाईओवर से बस ले जाने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें