फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के25 दिन बाद निगला जहर,मौत

Thu, 22 Dec 2016 12:15 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव बबैल में नववाहिता ने शादी के 25 दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मायका पक्ष के लोगों ने पति पर उसको तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मुुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बबैल निवासी नवविवाहिता प्रिया (18) ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया।

परिजनों ने उसको जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। मायका पक्ष के लोग बुधवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। परिजनों ने बताया प्रिया की शादी 25 दिन पहले बबैल निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। प्रिया के माता-पिता नहीं हैं। उसका पति प्रदीप उसको तंग करता था। पति से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगला है। थाना सदर पुलिस ने मायका पक्ष के बयानों के आधार पर पति प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई नरेश ने बताया कि बबैल गांव निवासी नव विवाहिता प्रिया की जहर खाने से मौत हुई है। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के बयानों के आधार पर पति प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें