फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब किनारे मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका

Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेक्टर-13/17 स्थित श्मशान घाट के पीछे तालाब किनारे 12 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है। उसकी गर्दन से ऊपर का हिस्सा पानी में डूबा हुआ था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर था। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार की चोटों के निशान से इनकार कर रही है। सूचना पर पहुंचे डीएसपी सिटी आत्मराम, थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार और सेक्टर छह चौकी पुलिस ने मौके पर जायजा लिया और लोगों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

श्मशान घाट के पीछे शनिवार सुबह तालाब किनारे करीब 12 साल के बच्चे का शव पड़ा मिला। डीएसपी सिटी आत्माराम, थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार व सेक्टर छह चौकी से एएसआई रविंद्र कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ की। बच्चा औंधे मुंह पड़ा था। उसका मुंह पानी में और बाकी शरीर बाहर था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव यहां फेंका दिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्तपताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया। बच्चे के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी भाषा में रिंकू लिखा हुआ है। बाएं हाथ की कलाई पर तिरंगे रंग का बैंड व गले में लोहे की चेन मिली है। बच्चे के शरीर पर मिले कपड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कचरा बिनने वाला ना हो। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई की बच्चे की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन

 
सेक्टर 13-17 में श्मशान घाट के पीछे तालाब किनारे करीब 12 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या का अंदेशा लगाया जाए। शव का पोस्टमार्टम करवा शवगृह में रखवा दिया है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें