फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों की सहायता करने वाले भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करने वाला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Wed, 01 Mar 2017 12:17 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में घायल छात्र। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गोल चक्कर के पास सड़क दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए ले जाने वाले भाजपा नेता विक्रांत धमीजा और थाना इसराना में तैनात हवलदार जसबीर सिंह उलझ गए। विक्रांत धमीजा के आर्ट एंड कल्चर सेल के प्रदेश अध्यक्ष और हांसी शहर प्रभारी है।
विज्ञापन


हवलदार पर आरोप है कि उसने घायल को पुलिस के आने से पहले अस्पताल में न ले जाने की बात कही थी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी की रिपोर्ट पर एसपी राहुल शर्मा ने हवलदार जसबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि विक्रांत धमीजा देर रात को पानीपत में एक
कार्यक्रम से वापस जा रहे थे। 

पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे डाहर गांव स्थित गोल चक्कर के पास सोमवार देर शाम ऑल्टो कार और एक बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पानीपत से गोहाना की तरफ जा रहे भाजपा नेता विक्रांत धमीजा वहां रुक गए। उन्होंने घायल को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद थाना इसराना से हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। आते ही वाहन चालकों के बारे में पूछताछ की। मौके पर खड़े विक्रांत धमीजा ने उन्हें बताया कि मिनी सेवा समिति के सांस्कृतिक प्रोग्राम हिंदुस्तान मेरी जान में शिरकत करने के बाद वे गोहाना की तरफ जा रहे थे।

हादसे को देखकर रुक गए और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है।  भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस  पर जसबीर सिंह ने दोनों वाहन चालकों के चालान भरने के लिए तुरंत घटनास्थल पर बुलाने की बात कही। आरोप है कि समझाने के बाद भी हवलदार अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस कर्मचारी के व्यवहार से परेशान भाजपा नेता ने एसपी पानीपत से इसकी शिकायत कर दी। 

डीएसपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे 
भाजपा नेता के शिकायत करने के बाद एसपी राहुल शर्मा ने तुरंत डीएसपी देसराज को घटनास्थल पर पहुंच कर जांच के आदेश दिए। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता से बातचीत की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी हवलदार पुलिस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की। डीएसपी ने पूरा घटनाक्रम के बारे में एसपी को रिपोर्ट दी। इसके बाद उन्होंने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। 

मैंने इंसानियत का फर्ज निभाया 
भाजपा के हांसी प्रभारी विक्रांत धमीजा ने बताया कि वे पानीपत से गोहाना जा रहा था। रास्तेे में हादसा देखकर रुक गया और पुलिस को सूचना देकर घायल को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिसकर्मी सूचना के एक घंटे देरी से पहुंचा। उसने आते ही उन्हें और पार्टी के बारे में उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया। 

सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले भाजपा नेता के साथ गलत व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच करवाई गई। जांच में हवलदार जसबीर सिंह के दोषी मिलने पर उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। 
विज्ञापन

राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें