फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख

Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समालखा के अंतर्गत गांव खलीला के दो युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने 10 लाख रुपये ठग लिए। दोनों युवकों ने आरोपियों की शिकायत थाना समालखा पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खलीला निवासी मुकेश कुमार ने समालखा थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोनू उर्फ सावन निवासी समालखा उसके दोस्त प्रदीप का जानकार है। सोनू ने उन्हें दुबई में नौकरी करने के लिए कहा था। सोनू ने कहा कि दुबई में उसका करनाल निवासी धीरज दोस्त रहता है। उसका करनाल तथा दुबई में शोरूम है। वह उन्हें उसके शोरूम में नौकरी दिलवा देगा। उनको हर माह 40 हजार रुपये वेतन भी मिलेगा। सोनू ने उनको विश्वास दिलाने के लिए उनका 96 घंटे का वीजा लगवाया और सोनू उन्हें दुबई ले गया। सोनू ने उन्हें वहां नीरज से मिलवाया और उनकी नौकरी की बात की।

नीरज ने अपनी ई-मेल आईडी में उनके दस्तावेज भी मंगवाए। सोनू ने दुबई भेजने के नाम पर उनसे पांच-पांच लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद सोनू उनको जल्द दुबई भेजने की बात करता रहा। एक माह बीत जाने के बाद के भी सोनू ने उनको दुबई नहीं भेजा। उसके बाद सोनू ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया। उन्होंने सोनू से अपने पैसे वापस मांगे तो सोनू ने उनको 10 लाख रुपये का चेक दे दिया। चेक को अपने खाते में लगाया तो चेक भी बाउंस हो गया। उन्होंने सोनू को फोन कर इसकी सूचना दी तो सोनू ने पैसे वापस देने से मना कर दिया और कहा कि नीरज उनके पैसे लेकर भाग गया। उन्होंने इसकी शिकायत थाना समालखा पुलिस में दी। पुलिस ने सोनू व नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का आरोप है कि दो आरोपियों ने उनको झांसे में लेकर उनसे 10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रणबीर सिंह एएसआई, जांच अधिकारी थाना समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें