फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat:भाइयों ने प्रेमी के पिता की तेजधार हथियार से की हत्या, बहन के प्रेम प्रसंग से थे नाराज, बेटा था टारगेट

Fri, 08 Sep 2023 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात एक हत्या का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। वारदात अर्जुन नगर की है। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में काबड़ी रोड अर्जुन नगर में बहन के प्रेम प्रसंग से नाखुश तीन भाइयों ने प्रेमी के पिता की तेजधार हथियार से मारकर हत्या कर दी। हमलावर बेटे की भी हत्या करना चाहते थे, लेकिन उसको किसी तरह किरायेदारों ने बचा लिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब और थाना प्रभारी नरेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस देर रात तक इस मामले में कार्रवाई की। एफएसएस टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


वारदात शुक्रवार की रात 8:30 बजे की है। मूलरूप से यूपी के जिला कुशीनगर के गांव माधोपुर निवासी पंकज ने बताया कि उसके पिता विश्वास गिरी (45) पिछले 10 साल से पानीपत में काबड़ी रोड अर्जुन नगर में किराये पर रहते थे। वह हरिनगर में एक फैक्टरी में मशीन चलाते थे। 14 वर्षीय एक युवती के साथ उसका पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

वह उससे शादी करना चाहती थी। उसके तीन भाई इस शादी से नाखुश थे और वे सब उसे प्रताड़ित करने लगे। वह शुक्रवार शाम पांच बजे अपने पिता विश्वास के साथ मार्केट में सब्जी और अन्य सामान लेने गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटे तो तीन भाई व एक अन्य युवक घर में घुस आए और उसके पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच किरायेदारों ने उसको सीढि़यों से ऊपर भेजकर अंदर कमरे में छिपा दिया।
विज्ञापन


बचाने आया मकान मालिक हुआ घायल
मकान मालिक विकास ने बताया कि वह हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ के अंगूठे और बाजू पर चोट लगी। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

खुद की जान को बताया खतरा
प्रेमिका ने पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी को अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। प्रेमिका ने कहा कि एक माह पहले पंकज और उसे उसके भाइयों ने एक साथ देख लिया था, जिसके बाद से उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने लगे। उसे जान से मारने की धमकी देते थे, इसलिए उसकी सुरक्षा की जाए। प्रेमिका ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कपड़े धो रही थी, इसी बीच उसके तीनों भाइयों और एक अन्य युवक घर में नशा कर रहे थे। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चारों के पास चाकू और दरांत समेत कई तेजधार हथियार थे। इस दौरान उसकी मौसी ने घर आकर उसे बचाया। वह अपनी जान बचाकर दोपहर को घर से भाग गई थी। पंकज के पिता की हत्या की सूचना पाकर घर लौटी।

तीन बच्चों का पिता था विश्वास गिरी
मृतक विश्वास गिरी के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के नीतीश व पंकज और एक लड़की अंजलि है। पंकज अपने पिता के साथ पानीपत में रहता है, जबकि नीतीश और अंजलि अपनी मां इसरावती के साथ गांव माधोपुर, जिला कुशीनगर यूपी में रहते हैं।
वर्जन

पुलिस टीम कर रही कार्रवाई
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ कर रही हैं। - धर्मबीर खर्ब,डीएसपी मुख्यालय पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें