फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: जेई और एसडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, गोहाना बिजली निगम कार्यालय में तैनात थे दोनों

Fri, 23 Dec 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

भवन निर्माण के बाद ठेकेदार के चक्कर कटा रहे थे। बिल पास कराने के 77 हजार रुपये मांगे थे। 19 लाख रुपये का बिल पास कराना था। 
विज्ञापन
पानीपत विजिलेंस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ने बिजली निगम के एसडीओ और जेई को 77 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ये रिश्वत पानीपत के काबड़ी स्थित सब डिविजन भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार से ली गई थी। दोनों ने भवन निर्माण का 19 लाख के बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। वे ठेकेदार के चक्कर कटवा रहे थे। 

विज्ञापन


शिकायत पर विजिलेंस ने दोनों को उनके कार्यालय से ही 77 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा। दोनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस दोनों से पूछताछ कर रही है। वर्ष 2021 में गांव काबड़ी में बिजली निगम ने सब डिविजन भवन बनाने के लिए टेंडर निकला था।

गुरुग्राम के सेक्टर-10 निवासी ठेकेदार बलराज ने ठेका लिया था। उसी वर्ष भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया था। बिल्डिंग को बिजली निगम को सौंप दिया गया। ठेकेदार को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया था। उसके 19 लाख रुपये अटके थे। उसने इसके लिए निगम में बिल भी लगाए थे। 
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे जिला बागवानी अधिकारी
एसडीओ राकेश और जेई राजेश 19 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में 77 हजार रुपये मांग रहे थे। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस कार्यालय में दी। विजिलेंस थाना प्रभारी सुमित कुमार ने इस संबंध में विजिलेंस एसपी राजेश फोगाट को सूचना दी। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जिला बागबानी अधिकारी को नियुक्त किया। 

रिश्वत लेने बुलाया था एसडीओ ऑफिस में
शुक्रवार सुबह 11 बजे विजिलेंस ने अपनी तरफ से  ठेकेदार 77 हजार रुपये दिए और जेई को कॉल कराया। जेई ने रिश्वत लेने के लिए उसे एसडीओ कार्यालय में बुलाया। ठेकेदार रुपये लेकर एसडीओ राकेश के कार्यालय गया। इस दौरान विजिलेंस की टीम बिजली निगम कार्यालय में तैनात थी। जैसे ही एसडीओ राकेश और जेई राजेश ने पैसे लिए। इसी वक्त विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। नोटों पर लगे पाउडर की वजह से दोनों के हाथ धुलवाने पर पानी लाल हो गया। 

खुद को बेगुनाह बताते रहे दोनों
जैसे ही एसडीओ राकेश और जेई राजेश को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने दबोचा तो वे बुरी तरह से घबरा गए। दोनों एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे और खुद को बेगुनाह बताते रहे। विजिलेंस ने इनकी एक न सुनी और चार बजे कागजी कार्रवाई के बाद इनको विजिलेंस कार्यालय लाया गया। 

एसडीओ और जेई को 77 हजार रुपये लेते पकड़ा गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इन्होंने कितनी रिश्वत ली है। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच चल रही है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - सुमित कुमार, प्रभारी विजिलेंस पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें