फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार, गोवा से पानीपत पहुंची किशोरी, अब प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 18 Jan 2021 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोवा की रहने वाली 16 साल की किशोरी पानीपत की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर के प्रेम में पड़ने के बाद 15 जनवरी को पणजी से जहाज में दिल्ली आई और फिर बस से पानीपत प्रेमी से मिलने पहुंच गई। वह उसको लेने बस स्टैंड पर आया। किशोरी का आरोप है कि प्रेमी ने बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक टैक्सी में दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोर के घर चली गई। लड़के की मां ने गोवा में किशोरी के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। इस पर गोवा पुलिस रविवार को पानीपत पहुंच गई और किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोवा की रहने वाली 11 वीं कक्षा की छात्रा की दोस्ती पानीपत की एक कॉलोनी के किशोर के साथ फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह किशोरी ने अपने घर से पैसे निकाले और गोवा से फ्लाइट में दिल्ली पहुंच गई। फ्लाइट में बैठने से पहले ही किशोरी ने इसके बारे में अपने प्रेमी को बता दिया था।

दोपहर को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची और इसके बाद बस से पानीपत आ गई। यहां पर प्रेमी ने उसको रिसीव किया। दोनों रात को बस स्टैंड के सामने टैक्सी स्टैंड पर गए। यहां दोनों एक टैक्सी में बैठ गए। टैक्सी चालक बाहर खड़ा हो गया। आरोप है कि यहां पर प्रेमी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रात को ही प्रेमी किशोरी को अपने साथ घर ले गया। यहां पर प्रेमी की मां ने लड़की के बारे में पूछा और उससे उसके परिजनों का फोन नंबर लेकर कॉल कर बताया कि उनकी लड़की उनके पास है। 
विज्ञापन


किशोरी की मां ने गोवा पुलिस को इसकी सूचना दी। रविवार को गोवा पुलिस किशोरी की मां व भाई के साथ फ्लाइट से दिल्ली पहुंची। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और सिविल अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराया। गोवा पुलिस दोनों को अपने से साथ लेकर चली गई है। पानीपत पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है, न ही इस मामले में कोई रिपोर्ट ही दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें