फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दो नहरों के बीच मिले दो युवकों के शव, एक ने जहर खाकर दी जान, दूसरे की नशे की ओवरडोज से मौत का अंदेशा

Thu, 29 Feb 2024 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में दो युवकों के शव मिले हैं। एक ने जहर खाकर जान दी है तो दूसरे की नशे की ओवरडोज से मौत का अंदेशा है। एक युवक झज्जर जिले के वार्ड-11 दमदमा मोहल्ला का निवासी था, दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Student suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में गोहाना रोड एनएफएन नाका के पास दोनों नहरों के बीच दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों शव 10 मीटर के दायरे में पड़े थे। शवों की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इनमें एक युवक के जहर खाकर जान देने और दूसरे की मौत नशे की ओवरडोज से प्रतीत हो रही है। इनमें से एक के शव की शिनाख्त झज्जर जिला के वार्ड-11 दमदमा मोहल्ला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ के बाद शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पुलिस दूसरे शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

आठ मरला निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उसका साला विशाल खट्टर निवासी वार्ड 10 मोहला, दमदमा झज्जर का एनएफएल नाका के पास नहरों के बीच में शव मिला है। विशाल गुरुग्राम में टायलेट सीट बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। वह तीन दिन पहले कंपनी से छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन


वह बुधवार सुबह आठ बजे अपनी एक्टिवा लेकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उसको वीरवार दोपहर को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने विशाल का शव पड़ा होने की सूचना दी। उन्होंने यहां पहुंचकर देखा तो विशाल के शव के पास जहर की खाली प्लास्टिक की बोतल और स्कूटी थी। उसका शव मिट्टी से सना हुआ था। मुंह पर भी मिट्टी लगी थी। प्राथमिक जांच में विशाल के प्रेम प्रसंग के कारण जहर खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है।

दूसरे युवक की नहीं थी एक आंख, हाथ पर लिखा रवि
विशाल के शव के पास ही एक और युवक का शव मिला है। युवक की एक आंख और भौंहें किसी जानवर ने नोंची हुई थी। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसकी एक बाजू पर अंग्रेजी पर बड़े-बड़े अक्षरों में रवि गुदा हुआ है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है लेकिन मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम से होगा।

मॉडल टाउन थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि शवों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया है। एक युवक की मौत जहर के कारण प्रतीत हो रही है। दूसरे की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें