फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हौसले बुलंद: यूपी और हरियाणा पुलिस को धुनकर साथी को छुड़ा ले गए, गैर जमानती वारंट पर ओरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

Wed, 15 Dec 2021 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)

सार

दो राज्यों की पुलिस गैर जमानती वारंट पर आरोपी को पकड़ने के लिए गांव नवादा पार गई थी। इसपर पुलिस ने कई लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली ब्लॉक के गांव नवादा पार में सोमवार की रात गैर जमानती वारंट लेकर आरोपी को पकड़ने गई यूपी और हरियाणा पुलिस की टीम को बदमाशों ने पीट दिया। इसके बाद वे अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। हमले में पुलिस कर्मियों को चोटें आईं है। हमलवारों के खिलाफ केस दर्ज कर थाना सनौली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिले बागपत स्थित थाना रामला के एसआई रिछपाल एवं सिपाही अजयपाल ने बताया कि वे कोर्ट के आदेश पर सनौली खुर्द पुलिस के साथ गैर जमानती वारंट लेकर गांव नवादा पार निवासी आरोपी हारुण पुत्र हुकमा को गिरफ्तार करने आए थे। जैसे ही वे गांव नवादा पार में हारुण के घर पहुंचे और उसे वारंट दिखाकर गाड़ी में बैठाने लगे तभी उसने आवाज लगाना शुरू कर दिया।

वह चिल्लाने लगा कि यूपी पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही है। उसकी आवाज सुनकर बुन्नी, अरसद, कादिल, तहसीम, मोसिन, उमेश और तौसिम डंडे लेकर पुलिस कर्मियों पर टूट पड़े। हारुण ने एसआई रिछपाल को पकड़ लिया और अरसद एवं कादिल ने डंडों से पीटा। दूसरे बदमाशों ने थप्पड़ और मुक्के पुलिस कर्मियों को मारे।
विज्ञापन


उनकी वर्दी तक फाड़ दी। जब दूसरे पुलिस कर्मी उन्हें छुड़वाने लगे तो करीब 15 लोग ललकारते हुए पुलिस पार्टी की तरफ दौड़े। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर्मियों की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोगों को आता देख हमलावार फरार हो गए।

थाना सनौली खुर्द पुलिस ने आठ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि यूपी पुलिस वांरट पर आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। उनकी सहायता के सनौली थाने के पुलिसकर्मी भी गए थे। पुलिस के साथ मारपीट की गई व बदमाश को छुड़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें