बदमाशों ने रेलवे रोड पर ऑटो चालक को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर ऑटो व मोबाइल लूट लिया और बदमाश चालक को हुडा रोड स्थित पार्क में फेंक गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हरीनगर निवासी भीमसेन रेलवे रोड पर ऑटो चलाता है। वह बुधवार शाम को रेलवे रोड पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी समय दो युवक आए और उसको मित्तल मैगा मॉल में चलने की कही। वह उन दोनों को लेकर मित्तल मैगा मॉल की तरफ चल पड़ा। भीमसेन के अनुसार उन दोनों ने बीच रास्ते में फ्रूटी ली और उसको भी पिला दी। वह फ्रूटी पीते ही बेसुध हो गया। वे उसको हुडा पार्क में फेंक गए। उसको होश आया तो उसका ऑटो व मोबाइल उसके पास नहीं था।