फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, दो हथियार लेकर आए आठ बदमाश, हाथ पर लगे 200 छर्रे

Sat, 27 Feb 2021 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा आशु गौतम, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
पानीपत में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में पुरानी रंजिश में आठ बदमाशों ने 22 साल के युवक पर फायरिंग कर दी। मामला पानीपत के गांव निंबरी का है। बदमाश अपने साथ दो अवैध हथियार लेकर पहुंचे थे, जिनमें एक हथियार से ही एक गोली चल पाई। 

विज्ञापन


फायरिंग में युवक को हाथ पर करीब 200 छर्रे लगे। आसपास के लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। 


गांव निंबरी निवासी सतीश पुत्र सुल्तान ने बताया कि वह किराए पर गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह पशुबाड़े से अपने घर जा रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही प्रशांत और सुखबीर ने पीछे से उस पर फायरिंग कर दी। उसके हाथ पर 200 छर्रे लगे। आरोपियों ने दूसरे हथियार से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं चला। 
विज्ञापन


प्रशांत और सुखबीर के साथ छह बदमाश थे। भीड़ इकट्ठा होती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से मेडिकल के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची और मौके से एक खोल बरामद किया। थाना प्रभारी  एसआई सतबीर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें