फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में मर्डर: किसान के बेटे को रोटावेटर से कुचलकर मार डाला, दो दिन पहले मिली थी धमकी

Wed, 04 Feb 2026 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में युवक की हत्या हुई है। आरोपियों ने किसान के बेटे को रोटावेटर से कुचल कर मार दिया। यह वारदात पिता की आंखों के सामने हुई है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के गढ़ी नवाब गांव में बुधवार को खेत में जुताई करने के गए किसान के बेटे की रोटावेटर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रोटावेटर के नीचे आने से शरीर पर करीब 15 निशान लगे हैं। पिता का आरोप है वे खेत में पहुंचे तो कुछ युवक उसके बेटे को ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे थे। पुलिस ने आजाद, सतीश व गौरव को नामजद कर उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल छानबीन की।

विज्ञापन


गढ़ी नवाब गांव के राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा मोहित (25) बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर खेत में जुताई करने के लिए गया था। उनके जाने के कुछ देर बाद वह भी खेत में चला गया। वह खेत के पास पहुंचा तो देखा की कुछ युवक मोहित के साथ हाथापाई कर रहे हैं और उसे चलते ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे हैं। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने मोहित को खींचकर रोटावेटर के नीचे धकेल दिया। रोटावेटर की चपेट में आने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। 

राजकुमार ने बताया कि आजाद निवासी लाखु बुआना, सतीश निवासी जौंधन कलां व गौरव निवासी बरौदा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या की है। सूचना मिलते ही थाना बापौली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटा।
विज्ञापन


दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
राजकुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी उनके खेत पर पहुंचे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा था कि जब भी मौका मिलेगा उसकी वह उसके बेटे की हत्या कर देंगे। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी। झगड़े के कारणों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, हत्या की वारदात के बार ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें