फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: जगरांव में बड़ा हादसा, टाटा सफारी की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, बाइक चकनाचूर

Wed, 04 Feb 2026 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

टाटा सफारी और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चाचा और भतीजा हैं। हादसा लुधियाना के जगरांव में बुधवार देर शाम हुआ है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टाटा सफारी और सड़क पर पड़े शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जगरांव में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। सिधवां बेट रोड पर गांव लीला के नजदीक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टाटा सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक चकनाचूर हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव सदरपुरा निवासी 40 वर्षीय बलराज सिंह और 27 वर्षीय किशन सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक रिश्तेदारी में चाचा-भतीजा थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी टाटा सफारी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार टाटा सफारी सवार जगरांव से सिधवां बेट की ओर जा रहे थे। जबकि बाइक सवार गांव से जगरांव की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे गांव लीला के पास पहुंचे तो बाइक और टाटा सफारी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। दोनों के सिर पर गंभीर चोट की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। 
हादसे के बाद टाटा सफारी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें