फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घरों को टारगेट बनाने वाले शातिर चोरों की जोड़ी काबू

Sat, 14 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
cia - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए पुलिस ने पांच शातिर चोरों को तीन अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। दो चोर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य है। चोरों ने शहर में करीब 14 चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।  अंतर्राज्यीय गिरोह के दोनों सदस्य शहर की पॉश कॉलोनियों के सूने घरों को टारगेट बना चोरी करते थे। सदस्यों ने यूपी में दर्जनभर व यमुनानगर में नौ वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। चोर शहर की कुछ मनपसंद कॉलोनियों में ही चोरी करते थे। आरोपी चोर जेल जाने के बाद जमानत पर आकर फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने पांचों चोरों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दो चोरों को न्यायिक हिरासत व बाकी को रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अन्य मामलों के खुलासे होने की भी संभावना है।


सीआईए-1 इंचार्ज संदीप कुमार का सूचना मिली थी कि उतर प्रदेश के खाता खेडी निवासी ईशाक उर्फ बंदर व रसूलपुर निवासी मोहम्मद शमशाद घरों में चोरी करते है। जो इस समय यूपी से यमुनानगर की तरफ चोरी करने के लिए आ रहे है। सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर नाका बंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरों ने दर्जनभर यूपी व नौ चोरी की वारदातें यमुनानगर की पॉश कॉलोनियों में अंजाम देनी कबूल की है। शहर में चोरों ने कर्ण विहार कालोनी से राजेंद्र प्रसाद के घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये कर नगदी व अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा कांलिदी कालोनी से सूने घर से एक लाख की चोरी, जिमखाना रोड पर स्थित शनि मंदिर से गुल्लक तोड़ कर करीब 12 हजार रुपये की चोरी, ग्रीन पार्क  में सूने घर से करीब 44 हजार की नकदी व जेवरात चोरी किए थे। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी, कांलिदी कॉलोनी, कर्ण विहार में पांच अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देना करना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों चोरों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
मनपंसद पॉश कॉलोनियों में ही करते थे चोरी :
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ईशाक उर्फ बंदर वच शमशाद शहर की पॉश कॉलोनियों में ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार प्रोफेसर कॉलोनी, कांलिदी कॉलोनी, कर्ण विहार में ही चोरों ने अधिकतर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। ये कॉलोनियां चोरी की मनपसंद थी। चोर दिन में रेकी करते थे कि आज कौन सा घर सूना है। इसके बाद चोरी करते थे। इसके अलावा में यूपी में भी दर्जन भर चोरी की वारदातें भी चोरों ने अपनी मनपसंद कॉलोनियों में की।
बॉक्स
जमानत पर आकर फिर शुरू कर दी चोरी :
आरोपी ईशाक उर्फ बंदर पर यमुनानगर में करीब सात चोरी के मामले दर्ज है। इसके अलावा उतर प्रदेश में भी दर्जन भर मामले दर्ज है। आरोपी ईशाक उर्फ बंदर को बीते वर्ष चोरी के इल्जाम में ही गिरफ्तार कर जेल में भेजा दिया था। जुलाई माह आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया।
बॉक्स
बाड़ी माजरा पुल से काबू दो दोस्तों की जोड़ी, तीन चोरियां कबूली :
सीआईए टीम ने दो और चोर बाड़ी माजरा पुल से गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी घर में घुस गैस सिलेंडर, बैटरी, इन्वर्टर आदि चोरी करते थे। चोरों की पहचान उतर प्रदेश के सुलतानपुर निवासी अशोक व बिहार का छपरा निवासी सूरज के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी किए गए आठ सिलेंडर, इन्वर्टर, दो बैटरियों सहित कई सामान बरामद किए गए है। आरोपी सूरज जगाधरी की अर्जुन नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। दोनों आरोपियों को अभी रिमांड पर लिया गया है।
बॉक्स
घरों के बाहर खड़े वाहनों से करता था बैटरी चोरी :
पांचवां चोर सीआईए पुलिस ने पुराना हमीदा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य वाहनों से बैटरियां चोरी करता था। आरोपी ने अपनी पहचान पुराना हमीदा निवासी राजू खान के रूप में बताया। आरोपी ने दो चोरियां करनी कबूल की है। पहली चोरी चनेटी में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से रात के समय बैटरी चोरी की। दूसरी चोरी मॉर्डन कॉलोनी फर्कपुर से ट्रक के बैटरे, गैस चुल्हे व टुल्लू पंप चोरी किए। आरोपियों से चोरी किया गया, सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
सीआईए टीम ने तीन विभिन्न स्थानों से तीन शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।
- संदीप कुमार, इंचार्ज, सीआईए-1 यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें