फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत रिफाइनरी में डीजल चोरी का मामला, पांच के खिलाफ FIR दर्ज; ऑटोमेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़

Wed, 15 Jul 2026 01:08 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोपियों ने रिफाइनरी के ऑटोमेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की। इस छेड़छाड़ का मकसद सिस्टम में गड़बड़ी कर ज्यादा मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद निकालना और उसे हड़पना था।
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पानीपत मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में डीजल चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर थाना सदर पानीपत पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक की ओर से 14 जुलाई 2026 को पुलिस को भेजे गए पत्र में बताया गया कि 15 अक्टूबर 2025 को टैंक लॉरी फिलिंग एरिया में कुछ व्यक्तियों को हाई स्पीड डीजल की चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि टैंक को जानबूझकर ओवरफिल किया जा रहा था, जिससे अतिरिक्त डीजल अवैध रूप से निकाला जा सके।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने रिफाइनरी के ऑटोमेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की। इस छेड़छाड़ का मकसद सिस्टम में गड़बड़ी कर ज्यादा मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद निकालना और उसे हड़पना था। कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई प्राथमिकी दर्ज
 जय कुमार, जसपाल सिंह, पंकज, प्रकाश और विक्रम के रूप में हुई है। इनमें तीन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हैं, जबकि एक टैंक ट्रक ड्राइवर और एक हेल्पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें