चक्रवर्ती के दो बेटे, दोनों कनाडा में रहते हैं
चक्रवर्ती शर्मा का बड़ा बेटा यश और छोटा बेटा नीलमणि उर्फ नील कनाडा में रहते हैं। बड़ा बेटा करीब आठ साल पहले कनाडा चला गया था, जिसे स्थायी नागरिकता भी मिल चुकी है जबकि छोटा बेटा दो साल पहले ही कनाडा गया था। पत्नी सीमा गृहिणी है।
आज देर तक रात आएगा बड़ा बेटा
परिजनों के मुताबिक, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट चक्रवर्ती शर्मा के बड़े बेटे यश की ही फ्लाइट की टिकट बुक हो गई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे उन्हें कनाडा से भारत के लिए रवाना होना था। बताया गया कि अगले दिन गुरुवार रात करीब 12 बजे तक वह भारत पहुंच जाएंगे। इसके बाद चक्रवर्ती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल उनके शव को परिजन करनाल ले गए हैं।
चार पेज के सुसाइड नोट में लिखा... मैं बेकसूर हूं
चक्रवर्ती शर्मा के पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने लिखा कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। एक्सईएन नीरज कांबोज, एलडीसी राघव, अकाउंटेंट ने मिलकर भ्रष्टाचार किया और उस पर गबन हुए रुपयों को लौटाने का दबाव बना रहे हैं। मैं बेकसूर हूं, मैंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से काम किया है। सुसाइट नोट में चक्रवर्ती शर्मा ने अपने साथ एक और हेड क्लर्क राकेश नांदा को भी निर्दोष बताया है।
एक्सईएन और एकाउंटेंट को सीआईए ने रिमांड पर ले रखा है
बिजली निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और भत्तों के फर्जी भुगतान के मामले में करीब 65 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के सुबूत सीआईए-2 पानीपत ने जुटाए। सीआईए-2 इस मामले में बिजली निगम बिलासपुर के एक्सईएन और डिविजनल अकाउंटेंट गिरफ्तार किया, जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पत्नी की शिकायत पर एक्सईएन नीरज कांबोज, एलडीसी राघव, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राकेश नंदा और एकाउंटेंट के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। - इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, समालखा