फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेल-खेल में फंदे पर झूला 13 वर्षीय छात्र, तोड़ा दम, गांव भालसी की घटना

Sat, 26 Nov 2022 11:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

गांव भालसी की घटना है। किशोर घर के बाहर खेल रहा था। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था। सात वर्षीय छोटे भाई ने देखा तो खुलासा हुआ। मां ने शव को फंदे से नीचे उतारा है।
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला 13 वर्षीय बच्चे का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव भालसी में खेल-खेल में एक 13 वर्षीय छात्र फंदे पर झूल गया। छोटे भाई ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो मां को बुलाकर लाया, मां ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें चल रही थीं लेकिन जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर गए उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर ने कमरे में करीब 12 फीट ऊंचाई पर रस्सी से फंदा लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में धारा 174 में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र निवासी हफिजउल ने बताया कि उसकी बहन नरगिस, जीजा कौशर अपने बच्चों समेत पानीपत के गांव भालसी में करीब एक साल से रह रहे हैं। यहां वह एक डाई हाउस फैक्टरी के क्वार्टरों में रहते हैं। शुक्रवार को कौशर काम पर गया था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। उसका बड़ा बेटा नाजिम राजा (13) भी वहीं खेल रहा था।

कुछ देर बाद वह घर आया और उर्दू की पढ़ाई करने की बात कहकर चला गया। वह बाहर जाकर फिर से अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। थोड़ी देर बाद वह लापता हो गया। नाजिम को तलाशते हुए सात वर्षीय छोटा भाई नसीम क्वार्टरों के आखिरी कमरे तक पहुंच गया। जहां देखा कि नाजिम गार्डर से बंधी रस्सी से फंदे पर लटका है। वह दौड़कर मां को बुलाकर लाया। मां ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने बताया कि खेल-खेल में ही नाजिम ने रस्सी से फंदा लगाया है।
विज्ञापन

 
तीन माह पहले ही गांव से बुलाया था
पिता कौशर ने बताया कि बड़ा बेटा गांव में दादा-दादी के पास रहता था। 17 दिसंबर को उन्हें अजमेर में दरगाह के लिए जाना था, इसलिए उसने बेटे को अपने पास बुला लिया था। 14 दिसंबर को दादा-दादी भी पानीपत आ जाते लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। नाजिम पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके तीन बच्चे हैं, नाजिम से छोटा नसीम और पांच वर्षीय बेटी कोयल है।
 

खेल के दौरान यह घटना हुई है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें