फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीएम की जांच में दो पेट्रोल पंपों पर मिली गड़बड़ी, जुर्माना लगाया

Thu, 18 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीटीएम की जांच में छाजपुर और असंध रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर माप-तोल में गड़बड़ी पकड़ी है। अधिकारियों ने दोनों पंप मालिकों पर मौके पर ही जुर्माना लगा दिया। पेट्रोल पंपों पर तेल डलवा रहे उपभोक्ता भी गड़बड़ी का खुलासा होने से हैरान रह गए।
विज्ञापन

नगराधीश संदीप अग्रवाल ने माप-तोल और डीएफएससी अधिकारियों के साथ बुधवार को जिले में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 14 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर माप-तोल करने के साथ ही दूसरे मामलों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार छाजपुर स्थित सुषमा फिलिंग स्टेशन और असंध रोड स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर माप-तोल में कुछ कमी मिली। अधिकारियों ने दोनों पंपों का मौके पर ही चालान कर दिया।       
इन पंपों का किया निरीक्षण       
सीटीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 14 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। इनमें स्काईलार्क पेट्रोल पंप जीटी रोड, मलिक आटो सर्विस पेट्रोल पंप सनौली रोड, कर्मचंद एंड सन्स पेट्रोल पंप सनौली रोड, श्रीकृष्ण फिलिंग स्टेशन सनौली रोड, दुआ फिलिंग स्टेशन सनौली रोड, बोती फिलिंग स्टेशन सनौली रोड, मलिक फिलिंग स्टेशन सनौली रोड, साईं कृपा फिलिंग स्टेशन सनौली रोड, मॉडल टाउन स्थित अनेजा पेट्रोल, रायल फिलिंग स्टेशन सनौली रोड, हनुमान आयल कंपनी जलालपुर, एचपी कौशल्या फिलिंग स्टेशन समालखा और एमएम इंटरप्राइजिज पेट्रोल पंप जीटी रोड, सुषमा फिलिंग स्टेशन छाजपुर का निरीक्षण किया।       
विज्ञापन


मैंने टीम के साथ बुधवार को डीसी के निर्देशानुसार 14 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर तेल के माप-तोल में कमी पकड़ी। भविष्य में भी पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या मिलावट पाई गई तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। औचक निरीक्षण का कार्य निरंतर चलता रहेगा।       
विज्ञापन

संदीप अग्रवाल, सीटीएम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें