बाबरपुर निवासी तीन वर्षीय बच्ची की दुराचार के बाद हत्या के आरोपी किशोर उर्फ नेपाली को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कटर, कैंची और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं।
आरोपी ने कटर से बच्ची का गला रेता था और कैंची को बच्ची के सीने में घोंप दिया था। वारदात के दौरान आरोपी किशन निवासी किशनगढ़, बिहार के कपड़े खून से सन गए थे। जिसको आरोपी ने बाबरपुर स्थित किराए के कमरे में ही छुपा दिया था।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सभी औजारों को बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या कटर और कैंची से करने की बात कबूली थी। जिसको बाद में बोरे में डालकर फैक्ट्री की छत पर दरवाजे के पीछे छुपा दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये है मामला
11 नवंबर को गांव बाबरपुर में 3 साल की बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई। 14 नवंबर को बच्ची का शव बोरे में बंद फैक्टरी की छत पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस ने 22 नवंबर को हत्या और दुराचार के आरोपी किशोर निवासी किशनगढ़, बिहार को बाबरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी किशोर को एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कटर और कैंची को बरामद कर लिया। बच्ची की हत्या करते वक्त आरोपी के कपड़े खून से सन गए थे। जिनको आरोपी किशोर के बाबरपुर स्थित किराए के कमरे से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
नरेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सदर पानीपत।