फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी

Sat, 30 Sep 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस थाना बापौली के एरिया में अनाज मंडी के गेट नंबर 2 पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनमें आपसी कहासुनी हो गई। यह कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। इस झगड़े में पानीपत के बापौली के गांव अधमी निवासी करीब तसवर(25) के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के बापौली की अनाज मंडी में शराब पार्टी के दौरान दोस्तो ने युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।  शराब पार्टी के दौरान उसकी साथियों के साथ कहासुनी हुई थी, जिस रंजिश में आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस थाना बापौली के एरिया में अनाज मंडी के गेट नंबर 2 पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनमें आपसी कहासुनी हो गई। यह कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। इस झगड़े में पानीपत के बापौली के गांव अधमी निवासी करीब तसवर(25) के ऊपर हमला कर दिया। उसके साथ शराब पी रहे युवकों ने सिर व पेट पर चाकुओं से वार किए। जिसके कारण तसवर को गंभीर चोटें आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तसवर को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें