फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चरखीदादरी के सीएससी सेंटर संचालक ने पानीपत के होटल में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 21 May 2023 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पवन कुमार चरखीदादरी के गांव भागवी का रहने वाला था। तीन दिन से घर से लापता था, उसने दोस्तों को फोन कर जानकारी दी। परिजन बोले कि मानसिक परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में शव गृह के बाहर एम्बुलेंस से शव उतारते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा केचरखी-दादरी के सीएससी संचालक ने पानीपत के एक होटल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगला था और रविवार को दम तोड़ दिया। उसने जहरीला पदार्थ खाने के बाद दोस्तों को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शहर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि चरखी दादरी के भागवी गांव निवासी पवन कुमार (28) सरल केंद्र चलाता था। वह अपने घर से 19 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसने पानीपत आकर शहर थाना क्षेत्र के बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित किरण होटल में कमरा लिया।

यहां उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जहर खाने के बाद उसने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी। होटल पहुंचे दोस्तों ने पवन को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मानसिक परेशानी के चलते उठाया कदम
पवन के छोटे भाई अजय ने बताया कि पवन काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रह था। इसके चलते वह शुक्रवार को घर से आ गया था और इसके बाद से फोन नहीं उठा रहा था। वह अविवाहित था। परिजनों व पुलिस का कहना है कि पवन ने जहर क्यों खाया, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें