फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर कथा सुन लौट रही महिला की चेन झपटी

Fri, 21 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11-12 में आश्रम से कथा सुनकर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने डेढ़ तोले सोने की चेन झपट ली। बाइक सवारों ने पूरी वारदात को महिला का पीछा कर अंजाम दिया। स्नेचरों की पूरी वारदात मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने महिला के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मधु परासर ने बताया कि बुधवार को उसका करवा चौथ का व्रत था। शाम को वह आश्रम से कथा सुनकर लौट रही थी। जैसे ही उसने घर का गेट खोला एक युवक पीछे से आया और उसके गले पर झपटा मारकर उसकी डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़ ले गया। चैन में ही सोने का लोकेट था। आरोपी बाइक सवार अपने दूसरी साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना मिलने के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसी जसबीर के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक बाइक महिला मधु परासर का पीछा करते हुए दिखाई दी। एक युवक महिला के पीछे पैदल आ रहा था। स्नेचर ने मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वर्जन-
चेन स्नेचिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने महिला के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पुलिस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें