फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर व माथे पर पांच वार कर की केबल आपरेटर हत्या

Fri, 27 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सर व माथे पर पांच वार कर की केबल आपरेटर हत्या
विज्ञापन

समालखा। केबल ऑपरेटर सुरेंद्र (22) निवासी गांव नारा की गांव ढोडपुर रोड पर खेतों में ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। उसके सिर व माथे पर पांच वार किए गए हैं। उसका शव होदी में खून से लथपथ अवस्था में मिला। वारदात स्थल पर सुरेंद्र के पैरों में जूते नहीं मिले। शव के पास तीन मोबाइल फोन, पहचान पत्र, आधार कार्ड की फोटो कापी व उसका खाली पर्स मिला है। खून से सनी ईंट भी उसके शव के पास ही पड़ी मिली। सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले किसानों ने शव पड़ा होने की सूचना समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पहचान-पत्र से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र दो भाईयों में बड़ा था। सुरेंद्र के पिता रामकुमार की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। सुरेंद्र का छोटा भाई बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह केबल आपरेटर था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर ही थी। सुरेंद्र वीरवार सुबह घर से काम के लिए निकला था। शाम को चार बजे सुरेंद्र की अंतिम बार अपने छोटे भाई मंजीत से बात हुई थी। उसके बाद सुरेंद्र का फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने वारदात स्थल से खून में सनी घास, ईंट, तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र का कुछ दिन पहले पुराने दोस्त पानीपत की वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रदीप के साथ झगड़ा हुआ था। वीरवार को प्रदीप और आतिश सुरेंद्र को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रदीप व आतिश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉल डिटेल खोलेगी हत्या का राज
पुलिस कोे सुरेंद्र के शव के पास दो मोबाइल व सुरेंद्र के शव से करीबन 60 मीटर दूर एक अन्य मोबाइल फोन मिला है। तीनों फोनों में लॉक लगा है। पुलिस ने तीनों फोनों के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लॉक खुलवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुरेंद्र के फोन व वारदात स्थल पर मिले फोन की जांच कर रही है। पुलिस हत्या की वारदात को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने वारदात स्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट व वहां से कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस केबल आपरेटर के हत्यारोपियों तक जल्द पहुंच जाएगी।
गोरखपाल राणा, डीएसपी समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें