फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत, चालक और क्लीनर घायल

Fri, 27 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। ट्रकों की आमने-सामने से हुई टक्कर मेें एक ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। दूसरी ट्रक के चालक-क्लीनर बाल-बाल बच गए। अन्य हादसों में दो ट्रैक्टर चालक समेत आठ को चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के असोथर निवासी चालक राजेश (35) और कीर्तिखेड़ा (ललौली) निवासी क्लीनर सुधीर कुमार (30) गुरुवार की रात ट्रक लेकर गिट्टी लेने कबरई जा रहे थे। मवई गांव के पास चालक को झपकी आ गई और ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया। ग्रामीणों ने राजेश व सुधीर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर बच गए।

अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव निवासी अरविंद (35) पुत्र भाऊलाल यादव शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। उसके साथ रमेश शुक्ला (47) पुत्र रामभजन भी था। तिंदवारी रोड पर ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी चंद्रभाल (45) पुत्र बाबूलाल ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लेने तालाब गया था। तालाब की ढाल पर ट्रैक्टर लुढ़क जाने से वह दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, शहर के राजीव नगर निवासी दीपक (25) पुत्र बाबू सिंह बाइक पर बाजार से घर जाते समय आवास विकास कालोनी के पास एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां निवासी आनंद (35) पुत्र चूरामणि शुक्रवार को सुबह पैदल घर जाते समय बाइक से टकरा कर घायल हो गया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी पप्पू तिवारी (40) पुत्र शिवकरन छत से गिरकर घायल हो गया। उधर, मटौंध के बैवे थोक निवासी लेखराम (25) पुत्र रामआसरे दीवार बनाते समय दबकर घायल हो गया।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक गया प्रसाद का पुरवा निवासी योगेश कुशवाहा उर्फ बड़ा भइया (15) पुत्र अशोक शुक्रवार को सुबह साइकिल से बाजार जाते समय तथागत स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। पड़ोसियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह नौवीं कक्षा का छात्र है। खुरहंड चौकी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें