फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
सनौली। सनौली रोड पर कुराड़ फार्म हाउस के नजदीक एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर पर बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला तब किया गया जब वह निंबरी गांव से खबर कवर करने के बाद वापस सनौली की तरफ जा रहा था।  
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र का रिपोर्टर सनौली खुर्द निवासी उमेश त्यागी नंबरी गांव में आयोजित ग्राम सभा की खबर कवरेज करने के बाद सनौली गांव की तरफ जा रहा था। सनौली रोड पर कुराड़ फार्म हाउस के नजदीक ब्रेकर पर बाइक स्लो हुई तो पहले से घात लगाये बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

राहगीरों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल उमेश को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। भाई रमेश त्यागी ने अनुसार उसके भाई उमेश पर गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला करवाया है। सनौली थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें