फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चोरी कर यूपी बेचने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोरी कर यूपी बेचने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत।
सीआईए वन ने यमुनानगर से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को सेक्टर 18 सरकारी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम सेक्टर 13-17 में गश्त कर रही थी। उनको सूचना मिली कि सेक्टर 18 में दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर लेकर घूम रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने सेक्टर 18 में घेराबंदी की व दोनों युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने अपना नाम सुमित पुत्र भागमल व कर्मदास पुत्र जसवंत निवासी याहियापुर, जिला सहारनपुर बताया। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह सोनालिका ट्रैक्टर व ट्रॉली फरवरी माह में जिला यमुनानगर के गांव खजूरी से चोरी किया था। वो इसे बेचने के लिए यूपी ले जा रहे थे। दोनों से ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें