दिल्ली के ध्यानार्थ
---------
फोटो संख्या - 35 से 38
-------------
वैष्णो देवी जा रहे परिवार की मिनी बस को कैंटर ने मारी टक्कर
एक महिला व कैंटर सवार किसान की मौत, एक ही परिवार के 14 लोग घायल, दिल्ली से आ रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
जीटी रोड पर समालखा के पास वैष्णो देवी जा रहे परिवार की मिनी बस ने कैंटर से टकराकर चार बार पलटी खाई। हादसे में मिनी बस सवार एक महिला व कैंटर सवार किसान की मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे वाहन चालकों ने बस से लोगों को निकालकर सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में भिजवाया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दिल्ली रेफर कर दिया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद जीटी रोड पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। समालखा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित द्वारका के रहना वाला एक परिवार शुक्रवार को मिनी बस से जम्मू स्थित वैष्णों देवी के लिए जा रहा था। जिसमें परिवार के 17 लोग सवार थे। जब बस समालखा के पास पहुंची तो दूसरी ओर से दिल्ली की ओर जा रहे टमाटर से लदे कैंटर चालक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगते ही बस 4 पलटे खाकर काफी दूर जा कर गिर गई। बस में बैठी सवारियों में रोशनी देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही मिनट बाद जीटी रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिवाह स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां परिवार के 14 लोग उपचाराधीन है। घायलों में 4 की हालत काफी गंभीर बनीं हुई है। कैंटर चालक हादसे के बाद से फरार हैै। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
ये हुए घायल
बस में बैठी सवारियों में सुमित(20), सुंदर(42), सिमरन(16), शिवानी(18), सुनीता(40), नीलम(30), कनिका(10), तमन्ना (8), सचिन(6), सुभाष (57), ज्योति (26), महेश (42), अनीत (40), अमन (16), अभिमन्यु (8) व नवीन (35) घायल है।
जिनमे से सुदंर, सुभाष, ज्योति व अभिमन्यु की हालात ज्यादा गंभीर बनीं हुई है। इन सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
हादसे में रोशनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति सुभाष गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको शनिवार देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया। दंपति के 3 बच्चे हैं। जोकि इस हादसे में घायल हो गए हैं।
मृत महिला के गहने ले गए डॉक्टर
हादसे के बाद रोशनी देवी के शव को परिजन सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसके गहने उतार कर रख लिए व शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने डॉक्टर से गहनों की मांग की तो, उन्होंने नाइट ड्यूटी वाले डॉक्टर के पास गहने होने की बात कहीं। स्टॉफ ने कहा कि वो तो नाइट ड्यूटी वाले डॉक्टर ले गए। इसके बाद सामान वाले रजिस्ट्रर को चेक किया तो उसमें भी उनके गहनों की एंट्री नहीं थी। इसके बाद नाइट शिफ्ट के डॉक्टर को फोन किया गया तो उन्होंने परिजनों को सोमवार का आने की बात कही। जिससे पीड़ित परिवार काफी आहत हुआ।
कैंटर की छत पर सो रहे जमींदार की मौत
यमुनानगर निवासी अकबर अली (27) पुत्र रसीद अली जमींदार था। उसके 3 लड़के है। तीनों ही नाबालिग हैं। अली कैंटर में 300 किलो टमाटर भर कर दिल्ली की सब्जी मंडी बेचने के लिए जा रहा था। रात को करीब 2 बजे जब कैंटर समालखा पहुंचा, तो वहां कैंटर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से मिनी बस के साथ हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मिनी बस में बैठी सवारियों ने बताया कि जमींदार कैंटर की छत पर सोया हुआ था। जोकि भिंडत होते ही कैंटर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।