फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों को लूटने की योजना बनाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों को लूटने की योजना बनाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-तीन पुलिस रिसालू मोड़ के पास लूट की योजना बनाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीआईए-तीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने लघु सचिवालय में बताया कि शनिवार देर शाम गुप्त सूचना मिली कि रिसालू मोड़ नजदीक सेक्टर-25 के पास दो संदिग्ध युवक हथियार के बल पर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए-तीन की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। बताए गए स्थान से कुछ दूर पहले ही गाड़ी को रोक कर प्लानिंग बना टीम में सादे कपड़ों में तैनात हैड कांस्टेबल ऋषि को पैदल रिसालू मोड़ की तरफ भेजा। ऋषि जैसे ही रिसालू मोड़ पर पहुंचा वहां पहले से ही घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने उसको राहगीर समझ हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल ने तुरंत टीम की तरफ इशारा किया। टीम नें दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व एक टार्च बरामद की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पहचान प्रमोद निवासी वार्ड 11 पानीपत और सहनवाज उर्फ भोलू निवासी गांव देवगना जिला औरंगाबाद बिहार हाल किराएदार पानीपत के रूप में दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में धारा 398, 401 व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पूछताछ मे गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत मई, जून व जुलाई माह में चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं पुलिस चोरी किया गया सामान भी बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


करनाल जेल में हुई दोनों की मुलाकात
सीआईए तीन प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर करनाल जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों की मुलाकात करनाल जेल में हुई थी। शहनवाज करीब तीन माह पहले ही जेल से छूटकर आया था, वहीं प्रमोद भी करीब दो माह पहले ही जेल से बाहर आया था। दोनों आरोपियों ने सैनी कालोनी में किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया था।

पहले करते रेकी, फिर देते चोरी की वारदात को अंजाम
दोनों आरोपी दिन भर कालोनियों में रेकी करते थे। जहां भी सूने मकान नजर आते, वहीं पर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के निशाने पर सूने मकान ही होते थे। मकान में नकदी, एलईडी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

जल्द अमीर बनने की चाह में बने चोर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते थे। इसलिए अमीर बनने के लिए शॉर्ट कट रास्ता अपनाते हुए चोरी करने लगे। आरोपियों पर इससे पहले भी चोरी के कई मामले में दर्ज हैं।

इन वारदातों का हुआ खुलासा
-31 मई : देसराज कॉलोनी मे सिद्धी इम्पोर्ट फैक्ट्री में रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फैक्ट्री से एक एलईडी, एक चांदी की मूर्ति व इनवर्टर की एक बैट्री चोरी की। फैक्ट्री मालिक निश्चय गोयल कि शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है।
-23 जून : कुटानी रोड पहलवान चौक के पास रात को एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से एक एलईडी, चार जोड़ी चांदी की चुटकी, एक जोडी पाजेब व एक लेपटॉप चोरी किया। मकान मालिक कुलदीप की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

-26 जुलाई : देशराज कॉलोनी गली नंबर पांच में रात को एक घर में घुसकर एक जोड़ी सोने की बाली, एक एलईडी, एक लेपटॉप व 14 हजार रुपये नकदी चोरी किए। मकान मालिक उषा रानी की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें