समालखा में एक महिला की चेन झपटी, सेक्टर-छह में आर्टिफिशियल मिली चेन
पानीपत/समालखा। पुलिस के लाख दावों के बाद भी झपटमार काबू नहीं आ पाए हैं। बाइक और स्कूटी सवार झपटमारों ने वारदातों को अंजाम देकर लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं सेक्टर-छह में एक महिला की चेन झपट ली। पुलिस जांच में चेन आर्टिफिशियल मिली।
दुर्गा कॉलोनी निवासी महिला सुदेश की दो तोले की चेन झपट ली गई। सुरेश ने बताया कि वह वीरवार दोपहर बाद अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी समय स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए। वह खुद को चप्पल बेचने वाले बता रहे थे। उसने उनको थाने की कई चप्पल दिखाने की कहीं तो उनमें से एक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और महिला की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं सेक्टर-छह में एक महिला की चेन झपट ली। महिला ने चेन को आर्टिफिशियल बताया है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-छह निवासी रितु वीरवार सुबह बस स्टॉप पर अपने बच्चों को छोड़ने जा रही थी इसी समय बाइक पर दो युवक आए और उसकी चेन तोड़ ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-छह चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। महिला रितु का कहना है कि उसकी चैन आर्टिफिशियल थी।